ठोकर मार भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा
पत्थलगांव। गुरूवार की रात पत्थलगांव में बीटीआई चौक के पास ट्रक बाईक सवार भाई बहन को ठोकर मारकर भाग रहा था जिसे पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार गुरूवार की रात में लैलूंगा से कमला नागेशिया अपने चचेरे भाई बुधन साय के साथ मोटरसाइकिल से सीतापुर अपने घर वापस लौट रही थी। बीटीआई चौक के समीप मोटरसाइकिल से दूसरे ट्रक को क्रास करते समय ट्रक क्रमांक पीबी 23 यू 47 47 के चालक सुरजीत सिंह लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कमला नागेशिया व बोधन साय को बाईक को ठोकर मार दी। जिससे कमला के ऊपर दोनों पैर ट्रक के पहिये के नीचे आ गये और भाई बुधन छिटकर दूर जा गिरा । पुलिस ने एक्सीडेंट कर भाग रही ट्रक को काफी मशक्कत के बाद रात में ही 10 किमी से ज्यादा दूरी पर धर दबोचा। ट्रक चालक एक्सीडेंट कर बहुत ही तेज गति से वाहन चला रहा था। थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने ट्रक को ओवरटेक कर सुखरापारा के समीप पकड़ा। मामले को 279, 337 के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया।

पाठको की राय